एक्सचेंजों और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से लेकर देशों के खजानों और क्रिप्टो अरबपतियों तक, 2025 में बिटकॉइन का स्वामित्व एक ऐसा नक्शा पेश करता है जिसमें केंद्रीकरण और चुपचाप हो रहे  विकेंद्रीकरण—दोनों की झलक मिलती है।

सबसे ज़्यादा बिटकॉइन का मालिक कौन है?

जैसे-जैसे पुराने सिक्के सक्रिय हो रहे हैं और ई टी एफ (ETF)-प्रेरित मांग बढ़ रही है, एक बार फिर वही सवाल सामने है: 2025 में सबसे ज्यादा बिटकॉइन किसके पास है?

  • सबसे ऊपर हैं क्रिप्टो एक्सचेंज — बिनैन्स   (Binance) और रॉबिनहुड (Robinhood) के पास सबसे बड़े बिटकॉइन (BTC) वॉलेट हैं।

  • कॉर्पोरेट होल्डिंग्स में माइक्रो स्ट्रेटेजी (Micro Strategy) लगभग 600,000 BTC के साथ सबसे आगे है।

  • अमेरिका के पास अब 207,189 BTC हैं — किसी भी देश की सबसे बड़ी बिटकॉइन होल्डिंग।

  • मिड-लेवल वॉलेट्स की संख्या बढ़ रही है, जो BTC की व्यापक स्वीकृति का संकेत है।

जुलाई 2025 तक, बिटकॉइन मज़बूत स्थिति में बना हुआ है। स्पॉट ईटीएफ में प्रतिदिन होने वाला निवेश तेज़ी से बढ़ रहा है, वहीं एक्सचेंजों में रखे बिटकॉइन की मात्रा में गिरावट दिख रही है जो बढ़ते निवेशक विश्वास और दीर्घकालिक होल्डिंग की ओर इशारा करता है।

लेकिन जुलाई 2025  महीने में जो बात सबसे ज़्यादा चर्चा में रही, वह थी दो पुराने वॉलेट्स से अचानक हुए 20,000 BTC (लगभग $2.1 बिलियन) के ट्रांसफर। ये वॉलेट 2011 से निष्क्रिय थे। इन बिटकॉइन को किसी एक्सचेंज पर नहीं भेजा गया, बल्कि नए और अज्ञात पते पर ट्रांसफर किया गया।

जब एक दशक से निष्क्रिय पड़े बिटकॉइन फिर से एक्टिव होते हैं और ई टी एफ  (ETF) की मांग भी तेजी से बढ़ती है, तो फिर वही  सामने आता है, 2025 में सबसे ज़्यादा बिटकॉइन किसके पास हैं ?

एक्सचेंज, ईटीएफ, कंपनियां और क्रिप्टो अरबपति, बिटकॉइन रिच लिस्ट 2025 (Bitcoin Rich List)   दर्शाती है कि बिटकॉइन का स्वामित्व धीरे-धीरे बदल तो रहा है, लेकिन अब भी यह काफी हद तक सीमित और केंद्रित है।

एक्सचेंज दिग्गज: 2025 में शीर्ष बिटकॉइन धारक

सबसे अमीर बिटकॉइन वॉलेट्स की सूची में शीर्ष पर व्यक्ति नहीं, बल्कि क्रिप्टो एक्सचेंजों के बड़े कोल्ड वॉलेट हैं। ये कस्टोडियल रिजर्व प्लेटफ़ॉर्म की लिक्विडिटी को प्रबंधित करने और ग्राहक निधियों को सुरक्षित रखने के लिए होते हैं। यही कारण है कि किसी भी बिटकॉइन वॉलेट रैंकिंग टूल में यही पते सबसे ऊपर होते हैं।

सबसे आगे है बिनैन्स (Binance) का मुख्य कोल्ड वॉलेट, जिसमें वर्तमान में लगभग 248,600 BTC  हैं, जो बिटकॉइन की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई का लगभग 1.25%  है जिसका मूल्य $26 बिलियन से अधिक है।

ग्लासनोड (Glassnode), बिटइंफोचार्ट्स (BitInfoCharts) और कॉइनकोडेक्स ( CoinCodex) जैसे ट्रैकर्स के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा BTC वॉलेट है। इसकी कम लेकिन भारी गतिविधियां इसे दीर्घकालिक रिजर्व प्रबंधन का संकेत देती हैं, न कि ट्रेडिंग का।

इसके बाद है रॉबिनहुड (Robinhood) का कोल्ड वॉलेट, जिसमें लगभग 140,600 BTC  (लगभग $15 बिलियन) हैं। इस पते से केवल कभी-कभी निकासी देखी गई है, जो संभवतः एंड-यूज़र की गतिविधियों को दर्शाता है, न कि आंतरिक ट्रेडिंग को।

इसके बाद है बिटफिनेक्स (Bitfinex)  का कोल्ड वॉलेट, जिसमें लगभग 130,010 BTC  हैं, हालांकि पहले के आंकड़ों में यह संख्या 156,000 BTC के करीब बताई गई थी। मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद, बिटफिनेक्स(Bitfinex) 2025 में शीर्ष बिटकॉइन धारकों में शामिल है।

अन्य प्रमुख एक्सचेंज-स्वामित्व वाली वॉलेट्स में शामिल हैं:

  • बाइनेंस (Binance) कोल्ड वॉलेट #2: 1,15,000 BTC

  • बिटफिनेक्स (Bitfinex) हैक रिकवरी वॉलेट (अब सरकार के पास): 94,600 BTC

ये कस्टोडियल वॉलेट्स 2025 में सबसे बड़े BTC वॉलेट्स में शामिल हैं, जो अरबों डॉलर के दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम को सहारा देने वाले बुनियादी ढांचे की रीढ़ हैं।

संस्थागत BTC होल्डिंग्स: आपको क्या जानना चाहिए

कोई भी कॉरपोरेट संस्था बिटकॉइन के संचय से इतना अधिक जुड़ी नहीं रही है जितना कि माइक्रो स्ट्रेटेजी ( Micro Strategy) जिसे अब सिर्फ स्ट्रेटेजी (Strategy)  के नाम से रीब्रांड किया गया है।

2025 के मध्य तक, इस फर्म ने लगभग 5,97,325 BTC  जमा कर लिए थे, जिस पर $42.4 बिलियन से अधिक खर्च हुआ, और प्रति कॉइन औसत लागत $70,982 थी। इससे स्ट्रेटेजी (Strategy) दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक बिटकॉइन होल्डर बन गई है। इसकी बैलेंस शीट का लगभग 92.5% हिस्सा अब BTC में है

2025 में अन्य सार्वजनिक बिटकॉइन होल्डिंग्स

स्ट्रेटेजी(Strategy) के अलावा, 2025 तक लगभग 130 सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियाँ बिटकॉइन को अपनी बैलेंस शीट में शामिल कर चुकी हैं, और कुल मिलाकर लगभग 6,93,000 BTC  होल्ड कर रही हैं, जो कि चलन में मौजूद सभी बिटकॉइनों का लगभग 3.3%  है।

प्रमुख प्रतिभागियों में शामिल हैं:

टेस्ला (Tesla) जिसके पास अनुमानित 11,509 BTC हैं, जिन्हें अब-किंवदंती बन चुके एलन मस्क बिटकॉइन वॉलेट के अंतर्गत चुपचाप रखा गया है।

  • ब्लॉक (Block) (8,584 BTC)

  • गेमस्टॉप  (GameStop) (4,710 BTC)

  • सेमलर साइंटिफिक (Semler Scientific) (4,449 BTC)

  • ट्वेंटीवन  बाय ट्वेंटी वन कैपिटल (XXI Twenty One Capital) (37,230 BTC)

ये सभी BTC को व्यापक परिसंपत्ति विविधीकरण (asset diversification) के हिस्से के रूप में रखते हैं। मेटाप्लेनेट  (Metaplanet) जो तकनीकी क्षेत्र से बाहर की एक अप्रत्याशित दावेदार कंपनी है, 9 जुलाई 2025 तक 15,555 BTC  उनके पास है और 2027 तक 2,10,000 BTC जुटाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है।

ई टी एफ (ETF) और संस्थागत ट्रस्ट्स

संस्थाएँ केवल प्रत्यक्ष खरीदी तक सीमित नहीं रहीं। अब ई टी एफ  (ETF) और ट्रस्ट्स लाखों निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर बिटकॉइन होल्ड कर रहे हैं:

-ग्रे स्केल बिटकॉइन ट्रस्ट (Grayscale Bitcoin Trust -GBTC)  लगभग 2,92,000 BTC  होल्ड करता है, और अब भी बाजार के सबसे महत्वपूर्ण कस्टोडियन में शामिल है।

-ब्लैक रॉक (BlackRock) का  आई शेयर्स बिटकॉइन ट्रस्ट (iShares Bitcoin Trust IBIT), जो 2024 में लॉन्च हुआ था, ने तेजी से बाजार में हिस्सेदारी हासिल की है और अब लगभग 2,74,000 BTC का प्रबंधन करता है।

इन बिटकॉइन ई टी एफ (ETF) होल्डिंग्स ने पारंपरिक निवेशकों के लिए एक अधिक नियमित और परिचित प्रारूप पेश किया है और वह भी बड़े पैमाने पर।

सबसे ज़्यादा बिटकॉइन किन देशों के पास है?

मध्य-2025 तक, अनुमानित 5,29,000 बिटकॉइन (BTC), जो कुल आपूर्ति का लगभग 2.5% है, संप्रभु (sovereign) कोषागारों में सुरक्षित हैं, जिससे डिजिटल मुद्रा की भू-राजनीतिक स्थिति बदल रही है।

अमेरिका ने मार्च 2025 में सुर्खियाँ बटोरीं जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे एक स्ट्रेटेजिक बिटकॉइन रिज़र्व (Strategic Bitcoin Reserve) की स्थापना हुई। यह पूरी तरह आपराधिक जब्ती (criminal seizures) से प्राप्त 2,07,189 BTC का भंडार, जिसकी कीमत 17 अरब डॉलर से अधिक है, बिक्री के लिए नहीं है।

यह एक दीर्घकालिक परिसंपत्ति है, जिसे अनिश्चितकाल के लिए संग्रहीत किया गया है — एक प्रकार का “डिजिटल फोर्ट नॉक्स"। इस कदम ने अमेरिका को 2025 में बिटकॉइन के सबसे समृद्ध देशों में से एक बना दिया, क्योंकि इसने BTC को राष्ट्रीय रणनीति का हिस्सा बना दिया।

भले ही चीन में घरेलू रूप से क्रिप्टो ट्रेडिंग पर प्रतिबंध है, फिर भी उसके पास अनुमानित 1,94,000 BTC हैं, जो मुख्यतः 2019 में प्लस टोकन (PlusToken) स्कैम पर की गई कार्रवाई से प्राप्त हुए थे। ये कॉइन्स निष्क्रिय हैं, लेकिन मौजूद हैं — यह साबित करने के लिए कि प्रतिबंधात्मक शासन में भी, निष्क्रिय बिटकॉइन वॉलेट बाजार को चुपचाप प्रभावित कर सकते हैं।

अन्य संप्रभु धारकों में शामिल हैं (8 जुलाई 2025 तक):

  • यूनाइटेड किंगडम: 61,245 BTC

  • यूक्रेन: 46,351 BTC — जिनमें से अधिकांश युद्ध के दौरान दान में मिले

  • भूटान: 11,924 BTC — जलविद्युत आधारित सरकारी खनन (hydro-powered mining) के ज़रिए उत्पन्न

  • अल सल्वाडोर: 6,229 BTC — 2021 में शुरू की गई  लीगल टेंडर स्ट्रेटेजी (legal tender strategy) का परिणाम

एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह है कि संप्रभु बिटकॉइन भंडार यह दर्शाते हैं कि यह डिजिटल संपत्ति अब एक रणनीतिक संसाधन बन चुकी है, जो केंद्रीय बैंकों की नीतियों को आकार दे रही है और वैश्विक संस्थागत वैधता का संकेत दे रही है।

शीर्ष क्रिप्टो अरबपति कौन हैं?

जहाँ बड़ी कॉर्पोरेट संस्थाएँ और कस्टोडियन सबसे बड़े बिटकॉइन पते रखते हैं, वहीं कुछ व्यक्तिगत धारक भी चौंकाने वाली BTC संपत्ति के मालिक हैं। इनमें कुछ सार्वजनिक हस्तियाँ हैं, जबकि अन्य ब्लॉकचेन पर रहस्यमयी छायाओं की तरह हैं।

सबसे ऊपर हैं सातोशी नाकामोटो, बिटकॉइन के रहस्यमयी निर्माता। उनके (या उनकी टीम के) वॉलेट में अनुमानतः 9,68,000 से 11 लाख BTC हैं, जिन्हें 2010 से छुआ नहीं गया है। यह संग्रह, जो कुल बिटकॉइन का लगभग 5% है, एक सोते हुए दैत्य की तरह है। अगर यह कभी भी सक्रिय होता है, तो बाजार में भारी हलचल मच जाएगी।

 इसके बाद आते हैं विंक्लेवॉस जुड़वाँ, जिनके पास अनुमानतः 70,000 BTC हैं। वे जेमिनी  (Gemini) एक्सचेंज के संस्थापक और क्रिप्टो के मुखर समर्थक हैं, और सबसे प्रमुख क्रिप्टो अरबपतियों में गिने जाते हैं।

टिम ड्रेपर, एक वेंचर कैपिटलिस्ट और बिटकॉइन के शुरुआती समर्थक हैं, जिनके पास अभी भी लगभग 30,000 BTC हैं, जिन्हें उन्होंने 2014 में यू एस मार्शल्स (US Marshals) की नीलामी से खरीदा था। वे लंबे समय से BTC की कीमत $2,50,000 तक पहुँचने की भविष्यवाणी करते रहे हैं और अब भी अपने अनुमान पर कायम हैं।

माइकल सेलर, अपने निजी और कंपनी माइक्रो स्ट्रेटेजी (MicroStrategy) के माध्यम से, दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। अगस्त 2024 तक, उनके पास व्यक्तिगत रूप से 17,732 BTC थे, जिनकी कीमत आज लगभग 2 अरब डॉलर है।

एक रहस्य आज भी बना हुआ है: पता 1FeexV6bAHb8ybZjqQMjJrcCrHGW9sb6uF, जिसमें 79,957.26 BTC हैं। माना जाता है कि यह किसी शुरुआती एक्सचेंज हैक से जुड़ा है और वर्तमान में यह फंड फ्रीज़ है, फिर भी यह बिटकॉइन के सबसे अमीर पतों में गिना जाता है।

बीटीसी व्हेल ट्रैकर: ऑनचेन संपत्ति का वितरण

बिटकॉइन का स्वामित्व अब भी काफी हद तक कुछ गिने-चुने पते तक सीमित है, लेकिन यह तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है।

शीर्ष 10 बीटीसी वॉलेट (सातोशी नाकामोटो की होल्डिंग को छोड़कर) लगभग 11 लाख बीटीसी नियंत्रित करते हैं, जो कुल आपूर्ति का लगभग 5.5% है। अगर और व्यापक नजर से देखें, तो शीर्ष 100 पते मिलकर लगभग 29 लाख बीटीसी रखते हैं यानी लगभग 14.7% कुल चलन में मौजूद कॉइनों का। इनमें से अधिकांश एक्सचेंज रिजर्व, संस्थागत होल्डिंग्स या फिर 2025 के हाई नेट-वर्थ बिटकॉइन व्हेल हैं।

हालांकि, जिन वॉलेट्स में 100 से 1,000 बीटीसी हैं, उनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में, इन मिड-टियर पतों की होल्डिंग्स 39 लाख बीटीसी से बढ़कर 47.6 लाख बीटीसी हो गई हैं। यह क्रिप्टो संपत्ति के वितरण में बड़ा बदलाव दर्शाता है, जो यह संकेत देता है कि छोटे संस्थान, फंड्स और यहां तक कि संपन्न व्यक्ति भी अब अधिक आक्रामक रूप से बिटकॉइन जमा कर रहे हैं।

यह रुझान व्यापक अपनाने, स्पष्ट रेगुलेशन और बेहतर बीटीसी व्हेल ट्रैकर विज़िबिलिटी के साथ मेल खाता है। हालांकि बड़े खिलाड़ी अब भी लिक्विडिटी पर हावी हैं, लेकिन बिटकॉइन का आर्थिक आधार व्यापक होता जा रहा है, जो समय के साथ इसकी कीमतों को अधिक स्थिरता दे सकता है।

बिटकॉइन की चाबियां किसके पास हैं?

सबसे ऊपर स्थित हैं बड़े एक्सचेंजों के कोल्ड वॉलेट्स  जैसे कि बायनेंस, रॉबिनहुड और बिटफिनेक्स! इनके बाद आते हैं कंपनियां जैसे कि स्ट्रैटेजी, संस्थागत निवेश माध्यम जैसे ग्रेस्केल, संप्रभु कोष, और व्यक्तिगत किंवदंती जैसे सातोशी नाकामोटो का बीटीसी पता।

फिर भी, जो सबसे ज्यादा मायने रखता है वह है निरंतर बदलाव। अधिक मिड-टियर बिटकॉइन होल्डर्स अब इस क्षेत्र में आ रहे हैं, वहीं ईटीएफ प्रवाह और संप्रभु भंडार बिटकॉइन की मुख्यधारा वित्त में भूमिका को वैधता प्रदान कर रहे हैं।

फिर भी कुछ सवाल अब भी बाकी हैं:

  • क्या निष्क्रिय वॉलेट फिर से सक्रिय होंगे?

  • क्या कंपनियां जैसे स्ट्रैटेजी बीटीसी खरीदना जारी रखेंगी, या बाजार की स्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बदलेंगी?

  • क्या 2025 के सबसे बड़े बीटीसी वॉलेट्स और बढ़ेंगे या उनका पुनर्वितरण होगा?

इन सवालों के जवाब सिर्फ क्रिप्टो के अगले अध्याय में ही सामने आएंगे।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और इसे कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसमें व्यक्त विचार, सोच और राय केवल लेखक की हैं और आवश्यक नहीं कि वे Cointelegraph के विचारों और मतों का प्रतिनिधित्व करते हों।