Cointelegraph
Rajeev Ranjan Roy
लेखक: Rajeev Ranjan Royस्टाफ लेखक
Pratik Bhuyan
Pratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

क्या नया अपडेट Pi Coin को नई रिकॉर्ड कीमत तक ले जाएगा?

Pi Network ने Pi Coin भुगतान को आसान बनाने वाला नया डेवलपर टूलकिट जारी किया है। यह अपडेट उपयोगिता बढ़ा सकता है, लेकिन कीमत पर असर अभी स्पष्ट नहीं है।

क्या नया अपडेट Pi Coin को नई रिकॉर्ड कीमत तक ले जाएगा?
ऑल्टकॉइन वॉच

ब्लॉकचेन आधारित पाई नेटवर्क ने अपने पारिस्थितिकी क्षेत्र में एक अहम तकनीकी उन्नयन की घोषणा की है, जिससे पाई कॉइन भुगतान प्रणाली (Pi Payments) को और अधिक सरल, तेज तथा डेवलपर्स के अनुकूल बनाया जा सकेगा। इस नये डेवलपर टूलकिट के साथ अब किसी भी एप्लिकेशन में पाई कॉइन भुगतान एकीकृत करना मात्र दस मिनट में संभव होगा, जिससे डेवेलपर्स को जटिल तकनीकी सेटअप में समय गंवाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

डेवलपर्स के लिए क्या बदला है?

Pi Network के अनुसार, अपडेटेड पैकेज में:

  • Pi Software Development Kit (SDK)

  • बैक-एंड Application Programming Interface (API)

को एक ही लाइब्रेरी में शामिल किया गया है। इससे भुगतान फीचर को विभिन्न फ्रेमवर्क्स और एप्लिकेशनों में लागू करना अधिक सहज हो गया है।

नेटवर्क का मानना है कि भुगतान प्रणाली किसी भी कार्यशील एप का मूल आधार होती है, और इसी कारण इस अपडेट में सरलता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सरल और सुरक्षित प्रणाली

डेवलपमेंट टीम ने ब्लॉग पोस्ट में स्पष्ट किया है कि भुगतान सेवाएँ किसी भी कार्यरत एप के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है और पाई नेटवर्क का लक्ष्य है कि वह इस प्रणाली को सरल और सुरक्षित बनाए। इसके अलावा, इस नए साधन से लोकप्रिय विकास ढांचों के साथ एकीकृत करना सहज होगा, जिससे नए तथा स्थापित दोनों तरह के प्रोजेक्ट्स को लाभ होगा।

पाई नेटवर्क ने इस कदम के माध्यम से अपने पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर उपयोग आधारित अनुप्रयोगों को तैयार करने के लिए डेवलपर्स को प्रेरित किया है। टीम के बयान में कहा गया है, “जैसे-जैसे 2026 शुरु होता है, पाई नेटवर्क डेवलपर्स को प्रोत्साहित करता है कि वे पाई पारिस्थितिकी और उससे परे उपयोगिताओं और अनुप्रयोगों का निर्माण जारी रखें। भुगतान वास्तविक उपयोग के लिए एक प्रमुख आधार है।”

इस उन्नयन की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पाई नेटवर्क ने अपनी वॉलेट भुगतान अनुरोध कार्यक्षमता को अस्थायी रूप से बंद किया था, ताकि सुरक्षा कमजोरियों का समाधान किया जा सके। पिछले कुछ समय में नेटवर्क पर स्कैम से जुड़े मामलों में उपयोगकर्ताओं के वॉलेट्स को निशाना बनाया गया था, जिससे लाखों टोकन चोरी हो गए थे। पाई टीम ने कहा कि यह अस्थायी रोक सुरक्षा उपाय के रूप में रखी गयी थी और अब नई प्रणाली के साथ सुरक्षा और दक्षता दोनों में निरंतर सुधार हुआ है।

क्या आप जानते हैं: भारत में क्रिप्टो ट्रेडिंग पर सरकार सख्ती बढ़ाएगी, 1 अप्रैल से थर्ड-पार्टी रिपोर्टिंग नियम लागू होने की तैयारी

पाई कॉइन सिर्फ एक डिजिटल संपत्ति न रहे

पाई नेटवर्क के मुख्य लक्ष्य में निजी और सार्वजनिक अनुप्रयोगों के लिए अधिक से अधिक वास्तविक उपयोग तैयार करना शामिल है, ताकि पाई कॉइन सिर्फ एक डिजिटल संपत्ति न रहे, बल्कि एक उपयोग आधारित मुद्रा भी बने। इसके तहत पहले ही कई प्रोजेक्ट्स और साझेदारियाँ सामने आई हैं, जिसमें विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ पाई कॉइन को भुगतान विकल्प के रूप में स्वीकार कर रही हैं और एशिया-अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में मोबाइल एयरटाइम तथा डेटा खरीद के लिए भुगतान प्रणाली के रूप में इसका उपयोग किया जा रहा है जो वास्तविक दुनिया में क्रिप्टो भुगतान के महत्व को दर्शाता है।

बाजार पर प्रभाव उतना स्पष्ट नहीं

हालाँकि तकनीकी उन्नयन सकारात्मक दिशा में कदम है, लेकिन बाजार पर इसका प्रभाव उतना स्पष्ट नहीं दिख रहा है। पाई कॉइन का बाजार मूल्य पिछले कुछ समय से स्थिर रहा है और कारोबार गतिविधि अपेक्षाकृत कम रही है, जिससे बाजार की प्रतिक्रिया अभी तक उत्साहजनक नहीं कही जा सकती।

निवेशक और विश्लेषक यह मानते हैं कि वास्तविक उपयोग उपयोगिता, विनिमय सूचियों और सामुदायिक भागीदारी के आधार पर ही दीर्घकालिक मूल्य निर्धारण पर असर डालेगी।

निष्कर्ष

पाई नेटवर्क द्वारा भुगतान एकीकरण में की गयी यह तकनीकी उन्नति एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, जो डेवेलपर्स को अधिक क्रियाशील अनुप्रयोग विकसित करने में सक्षम बनाएगी और पाई कॉइन की वास्तविक दुनिया में उपयोगिता को और विस्तृत करेगी।

हालांकि इसके पूरे प्रभाव का आकलन समय के साथ ही स्पष्ट होगा, इस कदम से नेटवर्क की विकास दिशा और सामुदायिक भागीदारी को मजबूती मिलने की संभावना है।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!

Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://in.cointelegraph.com/editorial-policy