Cointelegraph
Rajeev Ranjan Roy
लेखक: Rajeev Ranjan Royस्टाफ लेखक
Pratik Bhuyan
Pratik Bhuyan द्वारा समीक्षितस्टाफ संपादक

क्वांटम कंप्यूटिंग का बढ़ता खतरा; ब्लॉकचेन तैयारी में, बिटकॉइन समुदाय का टाइमलाइन पर विवाद तेज़

क्वांटम खतरे को देखते हुए ब्लॉकचेन पोस्ट-क्वांटम सुरक्षा का परीक्षण कर रहे हैं, जबकि बिटकॉइन समुदाय बदलाव की टाइमलाइन पर बंटा हुआ है।

क्वांटम कंप्यूटिंग का बढ़ता खतरा; ब्लॉकचेन तैयारी में, बिटकॉइन समुदाय का टाइमलाइन पर विवाद तेज़
ताज़ा ख़बर

क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीक की प्रगति ने ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी सुरक्षा के भविष्य को एक नया मोड़ दे दिया है। आज यही तकनीक जो गणनात्मक रूप से शक्तिशाली कंप्यूटिंग क्षमता प्रदान करती है, भविष्य में ब्लॉकचेन सुरक्षा के मौजूदा क्रिप्टोग्राफिक मानकों को चुनौती दे सकती है। इस चेतावनी के बीच कई प्रमुख ब्लॉकचेन नेटवर्क पहले से ही पोस्ट-क्वांटम सुरक्षा योजनाओं का परीक्षण कर रहे हैं, जबकि बिटकॉइन समुदाय इसकी गंभीरता और समयसीमा को लेकर विभाजित दिखता है। 

क्वांटम कंप्यूटर्स अभी तक बिटकॉइन जैसे नेटवर्क के क्रिप्टोग्राफिक सुरक्षा मानकों को तोड़ पाने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन तकनीक के विकास ने सुरक्षा विशेषज्ञों और निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। यह तर्क दिया जा रहा है कि भविष्य में पर्याप्त शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर सार्वजनिक कुंजी से निजी कुंजी को बहुत तेजी से निकाल सकते हैं जिससे फंड सुरक्षित नहीं रहेंगे। ये खतरा विशेष रूप से उन पतों के लिए अधिक गंभीर है जहां सार्वजनिक कुंजी पहले ही खुल चुकी है।

ब्लॉकचेन की तैयारी

कुछ ब्लॉकचेन परियोजनाएं इस चुनौती का सामना पहले से ही कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, एप्टोस ने पोस्ट-क्वांटम हस्ताक्षर समर्थन का प्रस्ताव रखा है, जो कि एक हैश-आधारित सिग्नेचर योजना है और उपयोगकर्ताओं को यह विकल्प देता है कि वे जब चाहें इस नए सुरक्षा मॉडल में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह, सोलाना नेटवर्क ने प्रोजेक्ट इलेवन के साथ क्वांटम-प्रतिरोधी सिग्नेचर्स की टेस्टनेट में सफल परीक्षण किया ताकि देखा जा सके कि क्या यह प्रदर्शन और संगतता को प्रभावित किए बिना लागू किया जा सकता है।

इन प्रयासों का लक्ष्य यह है कि ब्लॉकचेन नेटवर्क भविष्य में जब क्वांटम कंप्यूटर पर्याप्त सक्षम हो जाएंगे, तो वे सहज रूप से सुरक्षित क्रिप्टोग्राफिक मानकों पर स्विच कर सकें। इससे सुरक्षा में सुधार होगा और वित्तीय जोखिम कम होंगे। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और निवेशक इन प्रोटोकॉल सुधारों को ड्यू डिलिजेंस के रूप में देख रहे हैं, यानी जोखिम को कम करने के लिए पूर्व तैयारी।

वित्तीय बाजार पर पड़ रहे प्रभाव

वित्तीय बाजार पर पड़ रहे प्रभावों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कुछ निवेशक मानते हैं कि क्वांटम जोखिम की गंभीरता पर बहस और समाधानों के अभाव ने बिटकॉइन की कीमत पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। कॉइनगेको जैसे आंकड़ों के अनुसार, कुछ महीनों में बिटकॉइन की कीमत में गिरावट देखी गई है, जिसका हिस्सा निवेशक अस्थिरता और लंबी अवधि की सुरक्षा चिंताओं से जोड़ते हैं।

क्या आप जानते हैं: Jump Trading पर $4 अरब का मुकदमा, Terra–LUNA क्रैश में भूमिका के आरोप

बिटकॉइन समुदाय में इस पर मतभेद है कि इस खतरे को कैसे और कब संबोधित किया जाना चाहिए। कुछ अनुभवी डेवलपर्स और क्रिप्टोग्राफ़र इस बात पर जोर देते हैं कि वर्तमान में कोई क्वांटम कंप्यूटर नहीं है जो बिटकॉइन को तोड़ सके और समय से पहले इस विषय पर जोर देने से अनावश्यक भय और बाजार में भ्रम फैल सकता है। वहीं दूसरी ओर, निवेशक और शोधकर्ता मानते हैं कि यदि भविष्य में उच्च शक्ति वाले क्वांटम कंप्यूटर विकसित होते हैं, तो गति से तैयारी करने से ही दीर्घकालिक विश्वास कायम रखा जा सकता है।

इस बीच, ब्लॉकचेन उद्योग में अन्य पहलें भी सामने आई हैं। भारत में सेबी ने क्वांटम सेफ कंप्यूटिंग कार्य योजना विकसित की है, जिसका लक्ष्य 2028-29 तक इसे लागू करना है ताकि वित्तीय क्षेत्र के एन्क्रिप्शन मानकों को क्वांटम-सुरक्षित बनाया जा सके। नियामक का मानना है कि मौजूदा सुरक्षा उपाय भविष्य में क्वांटम कंप्यूटर की प्रगति के साथ अप्रभावी हो सकते हैं और इसलिए सख्त तैयारी आवश्यक है।

विश्व की बड़ी टेक कंपनियों ने भी क्वांटम कंप्यूटिंग में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उदाहरण के लिए IBM ने 120 क्वांटम बिट्स के संयोजन में सफलता हासिल की है, जो क्वांटम कंप्यूटिंग की क्षमता को बढ़ावा देता है और यह संकेत देता है कि भविष्य में क्रिप्टोग्राफ़िक सुरक्षा को चुनौती मिलने की संभावना है।

निष्कर्ष

क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़ा जोखिम फिलहाल तत्काल नहीं है, लेकिन ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी की सुरक्षा संरचनाओं के लिए यह एक वास्तविक दीर्घकालिक चुनौती बनता जा रहा है। ब्लॉकचेन नेटवर्क, वित्तीय संस्थाएँ और नियामक पहले से तैयारी कर रहे हैं जबकि बिटकॉइन समुदाय में इस मुद्दे पर जारी बहस संकेत देती है कि क्रिप्टो दुनिया को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए आज से तैयारी करनी होगी।

ऐसी ही और ख़बरों और क्रिप्टो विश्लेषण के लिए हमें X पर फ़ॉलो करें, ताकि कोई भी अपडेट आपसे न छूटे!


Cointelegraph स्वतंत्र और पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध है। यह समाचार लेख Cointelegraph की संपादकीय नीति के अनुरूप तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य सटीक तथा समय पर जानकारी प्रदान करना है। पाठकों को जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी संपादकीय नीति पढ़ें https://in.cointelegraph.com/editorial-policy